Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉकी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मोंटी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में बोला- गोली मारकर हत्या की, धड़ खेत में दफनाया, सिर नहर में फेंका

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी मोंटी त्यागी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के मुताबिक रॉकी की हत्या बागपत में गोली मारकर की गई थी, जिसके बाद शव को मुजफ्फरनगर लाकर धड़ और सिर अलग कर ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मानव धड़ बरामद कर लिया है, जबकि सिर की तलाश जारी है। भोपा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के जंगल में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी मोंटी त्यागी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मोंटी त्यागी ने स्वीकार किया कि बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की हत्या बागपत के बड़ौत क्षेत्र में की गई थी। खेत में दफनाया धड़ आरोपी ने बताया कि रॉकी को गोली मारने के बाद शव को एक वाहन से मुजफ्फरनगर लाया गया। इसके बाद कादीपुर के जंगल में शव को ले जाकर उसके सिर और धड़ को अलग किया गया। धड़ को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया, जबकि सिर को नहर में फेंक दिया गया। शव को जल्द गलाने और पहचान छिपाने के लिए नमक का भी इस्तेमाल किया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जेसीबी की मदद से खेत की खुदाई कर मानव धड़ बरामद कर लिया है। वहीं सिर की तलाश में पुलिस और अन्य एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बादल पर हत्या का आरोप पूछताछ में मोंटी त्यागी ने दावा किया कि हत्या में मुख्य भूमिका बादल की थी और गोली उसी ने चलाई थी। आरोपी के अनुसार हत्या के बाद घटनास्थल को फिनाइल से साफ किया गया, ताकि कोई साक्ष्य न बच सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में रॉकी की पत्नी रेणु, बेटा बादल और पुत्रवधू निशा समेत कई आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। धड़ मिलने पर गांव में आक्रोश कादीपुर के जंगल से मानव धड़ बरामद होने की सूचना मिलते ही बेहड़ा अस्सा गांव से बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। 18 मई से लापता था रॉकी गौरतलब है कि 18 मई को विकसित उर्फ रॉकी अपनी पत्नी रेणु के साथ घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले ही अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। अब मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के खुलासे और शव के धड़ की बरामदगी के बाद मामला और अधिक सनसनीखेज हो गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 18 मई को रेणु अपने पति विकसित उर्फ रॉकी को बेहड़ा अस्सा स्थित घर से स्कॉर्पियो कार में बैठाकर बड़ौत होते हुए ऋषिकेश ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। उसी दिन शाम करीब 7 बजे विकसित की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और फिर उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार शुरुआत में रेणु कभी कुछ तो कभी कुछ अलग-अलग कहानियां सुनाकर उन्हें गुमराह करती रही, लेकिन जब सवाल बढ़ने लगे तो 26 मई को वह अपने बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के साथ अचानक फरार हो गई। मामले में नया मोड़ तब आया जब गांव से एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार की सीसीटीवी फुटेज सामने आई। दावा किया जा रहा है कि यही वह वाहन है जिसमें विकसित को घर से ले जाया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता नहीं उठा पाए कॉल…फिर फंदे पर लटकी मिली बेटी:झांसी में 15 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- बेटी को मारकर लटकाया
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में गैरइरादतन हत्या प्रयास में छह दोषी करार:पिता-पुत्रों समेत सभी को 5 साल की कैद, 11 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment