Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता नहीं उठा पाए कॉल…फिर फंदे पर लटकी मिली बेटी:झांसी में 15 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- बेटी को मारकर लटकाया

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के 15 महीने बाद ही एक महिला फंदे पर लटकी मिली। मौत से पहले उसने आखिरी बार अपने पिता को कॉल लगाया था। मगर पिता कॉल रिसीव नहीं कर पाए। लगभग 6 घंटे बाद उनकी नींद खुली तो बेटी को कॉल बैक किया। कॉल न उठाने पर दामाद को फोन किया। तब पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है। पिता घरवालों के साथ बेटी के ससुराल पहुंच गए। वहां पति समेत सभी ससुराल वाले फरार थे। पिता ने कहा- बेटी के दोनों पैर बेड पर रखे थे। शव भी बैठे हुए अवस्था में था। आरोप है कि ससुराल वाले 5 लाख रुपए मांग रहे थे। नहीं देने पर बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने पति समेत 5 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पूरा मामला 1 जून को जिला मुख्यालय से 74 किलोमीटर दूर समथर कस्बे का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 14 फरवरी 2025 को हुई थी शादी नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया- मैं किराना दुकान चलाता हूं। मैंने अपनी इकलौती बेटी प्रिया (26) की शादी 14 फरवरी 2025 को समथर के नई बस्ती निवासी भरत व्यास से की थी। मैंने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। भरत मेडिकल स्टोर खोले हैं। साथ ही किराए पर मैरिज गार्डन चलाता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वे पैसे की डिमांड करने लगे। मैंने 3 बार में 5 लाख रुपए कैश दिया। इसके अलावा दो से ढाई लाख रुपए ऑनलाइन भेजे। इसके रिकॉर्ड हमारे पास मौजूद हैं। अब फिर से 5 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। रात 11 बजे बात हुई थी पिता ने आगे बताया- रविवार रात करीब 11 बजे बेटी से फोन पर बात हुई थी। तब वो अच्छी तरह से बात कर रही थी। इसके बाद हम लोग सो गए। देर रात डेढ़ बजे बेटी का कॉल आया। गहरी नींद में होने के कारण मैं फोन रिसीव नहीं कर पाया। अगले दिन सुबह जगा तो बेटी की मिस कॉल पड़ी थी। तब मैंने उसे कॉलबेक की। लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। लगभग 20 बार फोन लगाया, घंटी जाती रही, लेकिन कॉल नहीं उठा। तब दामाद को कॉल लगाया। वो कहने लगा कि सो रही होगी। बात कराने के लिए बोला। लेकिन कॉल नहीं आया। आधा घंटे बाद फिर कॉल लगाया तो दामाद बोला कि उसने फांसी लगा ली। हम लोग पहुंचे तो पूरा घर फरार था पिता ने आगे बताया- फांसी की बात सुनते ही मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घर से रवाना हो गया। जब हम लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो पति समेत सभी ससुराल वाले फरार थे। पुलिस मौजूद थी और कमरे के अंदर पंखे पर बेटी का शव लटका हुआ था। दोनों पैर बेड पर रखे थे। पूरा शरीर बेड पर बैठी हुई अवस्था में था। उसका शरीर हवा में नहीं था। आरोप है कि प्रिया की हत्या करके शव को फंदा लगाकर पंखे से लटकाया गया है। फोरेंसिक टीम आकर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने ही शव को उतारा। दहेज लोभियों को बक्सा न जाए पिता ने कहा- हमने मुकदमा लिखवा दिया है। प्रशासन से हमारी मांग है कि दहेज के लोभियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाए। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो मजबूरी में कानून को अपने हाथ में लूंगा और अपने हाथों से सजा दूंगा। चाहे मुझे फांसी क्यों न हो जाए। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को मायके ले गए। शव देखकर महिलाएं माथा पीटकर रोने बिखलने लगे। देर रात मायके वालों ने ही शव का अंतिम संस्कार किया। दहेज हत्या का केस दर्ज समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया- पिता की तहरीर पर पति भरत व्यास, देवर उदय व्यास, सास रोहिणी व्यास, ताऊ राजेश व्यास और मोठ वाली मौसी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी भागे हुए हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- गोकशी की तो पीढ़ियां याद रखेंगी; एनकाउंटर के बाद पुलिस से मांगी सिगरेट
    Next Article
    रॉकी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मोंटी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में बोला- गोली मारकर हत्या की, धड़ खेत में दफनाया, सिर नहर में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment