Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से 3 दिन लखनऊ दौरे पर:पौधे रोपेंगे, अपर्णा यादव के घर जाएंगे; रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज से 3 दिवसीय दौरे पर राजधानी में रहेंगे। 5 से 7 जून तक प्रस्तावित इस दौरे में वह विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रबुद्ध नागरिकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:15 बजे राजनाथ सिंह कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचेंगे और फिर कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। शाम को सीतापुर रोड पर चल रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनने जाएंगे। शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात करेंगे भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री शुक्रवार सुबह 11:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हिंद नगर में अशोक मोतियानी, कृष्णा नगर में दर्शन लाल और कैंट क्षेत्र की बड़ी लाल कुर्ती में रूपा देवी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे और संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। शाम 4 बजे रक्षामंत्री दिलकुशा लॉन में आयोजित "बायोयुग ग्रीन कमांड" कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:25 बजे सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में आयोजित रामकथा महोत्सव में शामिल होंगे, जहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनेंगे। 6 और 7 जून को संवाद कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त 6 जून को राजनाथ सिंह गोमतीनगर और निराला नगर में विभिन्न परिवारों से मुलाकात करेंगे। शाम को हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, 7 जून को आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-1 के प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य लोगों से संवाद करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनामी बदमाश की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन:गाजीपुर में पुलिस पर पथराव का आरोप, 6 नामजद समेत 50 से अधिक पर FIR
    Next Article
    सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को जन्मदिन के बहाने ले जाकर राजस्थान में बेचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment