Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में मानव तस्करी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग को जन्मदिन के बहाने ले जाकर राजस्थान में बेचा

    6 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर वाराणसी, आगरा और राजस्थान ले जाकर आर्थिक लाभ के लिए विभिन्न लोगों को सौंपा था। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक संगठित मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया। गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज फ्लाईओवर उसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर विभिन्न राज्यों में ले जाकर बेचने और उसके शोषण की बात सामने आई है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन पुत्र रमाशंकर उर्फ गन्नू निवासी दुमदुमा, थाना चुनार (मिर्जापुर) और काजल उर्फ मंजू पत्नी पवन चौधरी निवासी खरौंधी, थाना कोन (सोनभद्र) के रूप में हुई है। किशोरी को जन्मदिन मनाने का दिया था झांसा पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह ने नाबालिग किशोरी को जन्मदिन मनाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसे वाराणसी से आगरा और फिर राजस्थान ले जाकर पैसों के बदले अन्य लोगों को सौंप दिया गया। सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने बताया- 9 फरवरी को पीड़िता के माता-पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मानव तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पांच अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से 3 दिन लखनऊ दौरे पर:पौधे रोपेंगे, अपर्णा यादव के घर जाएंगे; रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा सुनेंगे
    Next Article
    नोएडा में ठगी के 75 करोड़ रुपए वापस दिलाए गए:141.74 करोड़ फ्रीज; लाइव ठगी को रोका, कॉलसेंटरों का किया पर्दाफाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment