Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉकेट से विवेक रंजन अग्निहोत्री की बालकनी में लगी आग:द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर भड़के, बाद में पोस्ट डिलीट कर बोले- नाराजगी की वजह नहीं बनना

    6 hours ago

    1

    0

    द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के घर में दिवाली के दिन रॉकेट से आग लगने की स्थित पैदा हो गई। खुशकिस्मती से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि डायरेक्टर ने मेयर के नाम लेटर लिखकर लोगों की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जाहिर की। चर्चा में आने के बाद अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि वह किसी नाराजगी का कारण नहीं बनना चाहते। रॉकेट से सोफे में लगी आग, कुत्ते ने अलर्ट किया विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आधिकारिक X अकाउंट से पहले लिखा, ‘कल रात एक अनियंत्रित रॉकेट हमारे घर की बालकनी में रखे सोफे से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। शुक्र है कि हमारे कुत्तों ने समय रहते हमें सतर्क कर दिया और सोफे का कपड़ा आग से बचाव करने वाला था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हमें हमेशा डर रहता था कि कभी ऐसा हो सकता है। इस बार हमारी किस्मत अच्छी थी, लेकिन उन लोगों का क्या, जो ऐसे हादसों का शिकार हुए हैं?’ आगे विवेक ने लिखा था, ‘दीवाली मनाना किसे पसंद नहीं है? लेकिन इधर-उधर जाकर गिरने वाले रॉकेट हमारी सांस्कृतिक पहचान नहीं, बल्कि आग लगने का बड़ा खतरा हैं। हमारी महान संस्कृति हमें कभी भी निर्दोष लोगों की जान, उनके घरों और संपत्ति को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देती। आपकी अपील भले ही थोड़ी देर से आई हो, लेकिन जब तक नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जाएगा, तब तक ऐसी अपीलों का कोई खास मतलब नहीं रह जाएगा। जवाबदेही सिर्फ पटाखे फोड़ने वालों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जागरूकता फैलाने, अदालत के आदेशों का पालन कराने, अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे उल्लंघनों को रोकने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और विभागों की है, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’ कुछ घंटों बाद ही विवेक ने ये पोस्ट डिलीट कर दी। और इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं अपना पिछला ट्वीट डिलीट कर रहा हूं। मैं न तो किसी की नाराजगी की वजह बनना चाहता हूं और न ही किसी के सांस्कृतिक या पर्यावरण से जुड़े विचारों को बढ़ावा देना या कमजोर करना चाहता हूं।’ देशभर में आगजनी के कई मामले सामने आए दिवाली की शाम खबरें रहीं कि कोरियोग्राफर डायरेक्टर फराह खान की बिल्डिंग में आग लगी है। हालांकि सोमवार को उन्होंने खुद बताया कि आग उनकी बिल्डिंग में नहीं बल्कि पास के एक निर्माणाधीन टावर में लगी है। इसके अलावा भी कई बिल्डिंग रॉकेट से आग की चपेट में आ गईं। दिवाली की शाम मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की थी। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री को साल 2023 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने द बंगाल फाइल्स बनाई, जो 2025 में रिलीज हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गृह मंत्री अमित शाह ने देखी रणबीर कपूर की ‘रामायण’:6 दिनों में फिल्म ने कमाए 684 करोड़, 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी
    Next Article
    हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड 4 रेप केस में दोषी करार:10 साल की सजा, कोर्ट बोला- आप यौन शिकारी; 2 साल में कैटी पेरी से टूटी शादी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment