Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राखी बंधवाने से पहले नहर में डूबा भाई, मौत:पीलीभीत में घर पर 4 बहनें कर रही थीं इंतजार; खुशियां मातम में बदलीं

    19 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जहानाबाद थाना क्षेत्र में सैंजना नहर में डूबने से 30 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई। घर पर उसकी चार बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन दोपहर में उन्हें भाई की मौत की खबर मिली। परिजनों के अनुसार, राजकुमार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे किसी काम से घर से निकला था। ललौरी खेड़ा के पास सैंजना नहर की पुलिया पार करते समय फिसलन के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। वह उफनती नहर में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और लहरों के साथ बह गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो शुरू की तलाश राजकुमार के काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नहर किनारे उसके गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। गोताखोरों ने घंटों बाद निकाला शव सूचना मिलते ही ललौरी खेड़ा चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी और जहानाबाद थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। घंटों की मशक्कत के बाद राजकुमार का शव नहर से बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और 4 बेटियों को छोड़ गया राजकुमार परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत के बाद पत्नी और चार छोटी बेटियों के सिर से सहारा छिन गया। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही चारों बहनों को उसकी मौत की खबर मिली तो परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस बोली- पैर फिसलने से हादसा प्रतीत होता है थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत:संतकबीरनगर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बहन की राह देख रहे भाई को मिली मौत की खबर
    Next Article
    विजयनगर में ड्रग्स तस्करी में महिला गिरफ्तार:पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 1 किलो 190 ग्राम ड्रग्स बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment