Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विजयनगर में ड्रग्स तस्करी में महिला गिरफ्तार:पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 1 किलो 190 ग्राम ड्रग्स बरामद किया

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक महिला को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 190 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद किया है। आरोपी महिला की पहचान दीपान्शी उर्फ सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 28 अगस्त को की गई। विजयनगर थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जल निगम, विजयनगर स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 190 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह ड्रग्स खरीदकर छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक कर बेचती थी। वह मौके पर ड्रग्स बेचने के लिए ही आई थी, जहां उसे पकड़ा गया। महिला ने यह भी बताया कि उसे हर बार अलग-अलग व्यक्ति ड्रग्स उपलब्ध कराता था, जिनकी पहचान उसे नहीं है। गिरफ्तार महिला विजयनगर क्षेत्र की निवासी है। उसका मूल पता क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर स्थित क्रांति स्कूल के पास बताया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ विजयनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद ड्रग्स के स्रोत और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विजयनगर थाना पुलिस के कर्मचारी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राखी बंधवाने से पहले नहर में डूबा भाई, मौत:पीलीभीत में घर पर 4 बहनें कर रही थीं इंतजार; खुशियां मातम में बदलीं
    Next Article
    उन्नाव में युवक ने नदी में छलांग लगाई:पुलिस, गोताखोर तलाश में जुटे; NDRF को सूचना दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment