Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ने 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय किया:अब प्रतापगढ़-चित्रकूट के बीच चलेगी एक ट्रेन, कोच 12 से बढ़कर 22 हुए

    6 hours ago

    1

    0

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस इंटरसिटी का विलय कर दिया है। दोनों ट्रेनों के विलय के बाद अब ट्रेन संख्या 14123/14124 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम करवी एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 14124 चित्रकूट धाम करवी से 7 सितंबर को प्रतापगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14123 मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ से 8 सितंबर से चित्रकूट धाम करवी के लिए रोजाना चलेगी। 12 की जगह अब 22 कोच नई व्यवस्था में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर 22 कर दी गई है। इससे प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर और चित्रकूट की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। लखनऊ, कानपुर समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ से चलने वाली यह ट्रेन अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन भीमसेन, बांदा और अटारी होते हुए चित्रकूट धाम करवी पहुंचेगी। कानपुर-अमृतसर ट्रेन का समय भी बदला ट्रेनों के संचालन में किए गए बदलाव का असर कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर भी पड़ा है। 7 सितंबर से यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में भी बढ़े कोच रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में भी कोचों की संख्या बढ़ाई है। अब इस ट्रेन में 12 की जगह 24 कोच होंगे। इससे कानपुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी बोली- पांच बजे आता तो जिंदा रहता!:घर लौटे पति ने बीवी को प्रेमी संग देखा; दोनों ने गला दबाकर मारा, सड़क किनारे फेंका शव
    Next Article
    अमरमणि के चुनाव लड़ने में कानूनी अड़चन:मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी; उम्मीदवारी में पेंच फंसेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment