Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा रहे थे पाकिस्तानी जासूस:ट्रेनिंग को पुलवामा गए, रिमांड पर लिए गए 6 आरोपी; ATS करेगी पूछताछ

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्‍लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। आरोपी सुरक्षा ठिकानों, रेलवे-बस स्टेशनों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान को भेजते थे। इसके एवज में आरोपियों को 15-20 हजार रुएए प्रति फोटो मिलते थे। पुलिस ने 3 दिन पहले कौशांबी से आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। तब आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन मिले थे। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया है। यूपी एटीएस और दिल्ली और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही हैं। लखनऊ से एटीएस के सीनियर अधिकारी आज आरोपियों से पूछताछ करेंगे। पाकिस्तान भेजते थे रेलवे स्टेशन और सुरक्षा ठिकानों के फोटो एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद राज करन नैय्यर ने बताया कौशांबी में भोवापुर के कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। साथ ही ये लोग पैसों का लालच देकर अन्य युवाओं को भी इस काम में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे। कौशांबी थाना पुलिस ने सुहेल मलिक उर्फ रोमियो निवासी थाना परतापुर मेरठ (मूल निवासी नरगढ़ी, जिला बिजनौर), इरम उर्फ महक निवासी ग्राम ज्ञानपुर, जिला संभल, प्रवीन पुत्र मिंटूराम निवासी भोवापुरम थाना कौशांबी गाजियाबाद, राज वाल्मीकि पुत्र अरविंद निवासी गांव भोवापुर गाजियाबाद, शिवा वाल्मीकि पुत्र रवि कुमार निवासी भोवापुर और रितिक गंगवार निवासी गाजीपुर सब्जी मंडी भोवापुर (मूल निवासी गांव सुल्तानपुर थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर) को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान आरोपी सुहेल के मोबाइल की गैलरी में रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों के ठिकानों की कई फोटो और वीडियो मिलीं। इसके अलावा कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन में विदेशी नंबरों से चैट मिली थी। जांच में मलेशिया और यूके के नंबरों के साथ ही सऊदी अरब से जुड़े एक हैंडलर का भी सुराग मिला। अब इन आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। कैमरा लगाने के बदले भी मिलते थे पैसे आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजते थे। हर कैमरे की इंस्टॉलेशन पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर एक कैमरा इनस्टॉल किया है। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सोलर ऑपरेटेड दूसरा कैमरा लगाया। जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है सुहेल ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें वह लोगों को पाकिस्तान से जुड़े फोटो-वीडियो भेजकर माइंड वॉश कर रहा था। उसका नंबर पाकिस्तान के वाट्सएप ग्रुपों में भी जुड़ा मिला है। पुलवामा जा चुके थे आरोपी, लद्दाख जाने वाले थे सुहेल सभी से अलग-अलग जगहों के वीडियो फोटो मांगता था। आरोपी दिल्ली की सराय रोहिल्ला से जोधपुर और जैसलमेर तक रेलवे कनेक्टिविटी पर नजर रख रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन में वाट्सएप चैट के अलावा दिल्ली कैंटोमेंट बोर्ड क्षेत्र के सुरक्षा प्रतिष्ठानों की वीडियो मिले हैं। ये पाकिस्तान भेजे गए। जांच में पता चला कि पाकिस्तान में बैठे लोग इन आरोपियों में से कुछ को ट्रेनिंग के लिए पुलवामा भेज चुके थे। अब इन सभी को लद्दाख भेजने की तैयारी थी। जहां इन लोगों को कैमरे लगाने थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इरम उर्फ महक माइंड वॉश कर लोगों को अपने साथ जोड़ रही थी। जांच एजेंसियां आरोपियों को उन स्थानों पर ले जाएंगी, जहां-जहां आरोपियों ने सोलर कैमरे लगाए हैं। वीडियो बनाए हैं। सूत्रों ने बताया है ATS के DIG भी इस मामले की जांच में गाजियाबाद आकर आज पूछताछ कर सक सकते हैं। नाहल गांव से 6 आरोपी पकड़े गए थे इससे पहले 12 मार्च को गाजियाबाद के नाहल गांव से पुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 6 लोगों को दबोचा था। मुख्य आरोपी सावेज उर्फ जिहादी है। वह वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए जैश से जुड़ी चीजें वायरल कर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लीड कर रहा था। पकड़े गए लोगों में एक वकील, एक लॉ का स्टूडेंट और खुद मस्जिद का मौलाना शामिल था। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद को लाइक और फॉलो करते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें पश्चिमी यूपी के शहरों के युवक जुड़े हैं। आरोपी युवाओं को देश विरोधी मैसेज भेजते थे। पुलिस ने आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया था। ………………… ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते : बनारस में युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए कार्रवाई हुई काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई। उनका इशारा रिश्वत की तरफ था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में साढ़े 7 लाख की स्मैक बरामद:ऑपरेशन चक्रव्यूह में तस्कर गिरफ्तार, 10 आपराधिक मामले दर्ज
    Next Article
    भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी अन्नू सम्मानित:मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने ऑफिस बुलाया, कहा- देश के लिए गर्व की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment