Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी अन्नू सम्मानित:मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने ऑफिस बुलाया, कहा- देश के लिए गर्व की बात

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला कबड्डी टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार यह विश्व कप अपने नाम किया। इस गौरवशाली जीत में मुजफ्फरनगर की खिलाड़ी अन्नू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस जीत के बाद मुजफ्फरनगर जिले में खुशी का माहौल है। गांव काकड़ा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अन्नू को बुधवार दोपहर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अपने स्टाफ ऑफिस में बुलाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एसएसपी वर्मा ने कहा कि यह पूरे देश और विशेष रूप से मुजफ्फरनगर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली बेटियां आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। अन्नू जैसी खिलाड़ी नारी शक्ति की सशक्त मिसाल हैं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। एसएसपी ने आगे कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि यदि अवसर और समर्थन मिले तो वे किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं। अन्नू की इस उपलब्धि से जिले की अन्य लड़कियों को भी खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अन्नू वर्तमान में गाजियाबाद पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कबड्डी में रुचि ली और लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा रहे थे पाकिस्तानी जासूस:ट्रेनिंग को पुलवामा गए, रिमांड पर लिए गए 6 आरोपी; ATS करेगी पूछताछ
    Next Article
    चैत्र नवरात्र के पहले दिन बदलेगा राम मंदिर का ध्वज:राष्ट्रपति की मौजूदगी में विशेष आयोजन; 121 फीट ऊंचाई पर लगा सैन्य तकनीक से बना ध्वज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment