Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चोरी के दोषियों पर हो कार्रवाई- शिवपाल यादव:संभल में बोले- कुछ वर्गों पर बुलडोजर चला, फर्जी एनकाउंटर हुए; यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल

    18 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को संभल जिले की गुन्नौर तहसील के सिंघौला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ओमकार सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और करीब सवा घंटे तक परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। शिवपाल यादव ने गोरखपुर में उपेंद्र शुक्ला की गिरफ्तारी और अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोरी की घटना गंभीर है और इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने मेरठ सहित प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उनका कहना था कि महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं तथा सरकार इन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है। शिवपाल यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का बजट केवल दिखावे का है और उसमें बड़े पैमाने पर धांधली व कमीशनखोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह नौकरशाही के भरोसे चल रही है, जिससे आम जनता परेशान है। बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बिजली देश के सबसे महंगे राज्यों में शामिल है। संभल, वाराणसी और राजस्थान के बाड़मेर में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर भी उन्होंने सवाल उठाए। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि कुछ वर्गों के साथ भेदभाव किया जा रहा है तथा फर्जी एनकाउंटर और गोली मारने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। गुन्नौर विधानसभा सीट से डीपी यादव द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी समय है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, जनता उसे विजयी बनाएगी और इससे समाजवादी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। गौरतलब है कि दिवंगत ओमकार सिंह यादव पांच बार विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे। वर्तमान में उनके पुत्र बृजेश यादव बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन कब्जे का आरोप, कठेरिया समाज पहुंचा डीएम ऑफिस:तीन पीढ़ियों से खेती करने का दावा, पूर्व सांसद पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया
    Next Article
    एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किए परिणाम:बीकॉम, बीएससी बैक और बीएमएस छठे सेमेस्टर के नतीजे वेबसाइट पर उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment