Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर में दर्शन पास को लेकर फिर उठे सवाल:125 लोगों के पास बनाने के नाम पर वसूली, हंगामे के बाद गोपाल राव ने कराया मामले को शांत

    1 hour ago

    1

    0

    राम मंदिर की दर्शन पास व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, शनिवार को करीब 125 श्रद्धालुओं के दर्शन पास बनाने के नाम पर कथित तौर पर सोमेश आनंद ने लगभग सवा लाख रुपये की वसूली किए गए है। सूत्रों का दावा है कि इस बात की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, हंगामे की सूचना मिलने पर ट्रस्ट से जुड़े गोपाल राव मौके पर पहुंचे और सोमेश आनंद को फटकार लगाते हुए स्थिति को शांत कराया। घटना से संबंधित गोपाल राव से जब बात किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है, AI से कुछ भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि सोमेश आनंद गोपाल राव के करीबी हैं। इन पर भी कई आरोप लगे थे, लेकिन ट्रस्ट द्वारा दी गई तहरीर में सोमेश को बचाने का भी ट्रस्ट पर आरोप है। दर्शन पास व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में यदि इस मामले के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है। CEO के लिए 18 जुलाई तक आवेदन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ट्रस्ट में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने पात्रता के मानक तय कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अगली ट्रस्ट बैठक में मंदिर के लिए 100 पुजारियों की भर्ती के लंबित प्रस्ताव पर भी निर्णय होने की संभावना है। 20 साल का अनुभव और हिंदू धर्म का अनुयायी होना जरूरी CEO पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रशासन या वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी का हिंदू धर्म का अनुयायी होना भी आवश्यक शर्त रखी गई है। नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। चयनित अधिकारी को वेतन, आवास और अन्य सुविधाएं ट्रस्ट उपलब्ध कराएगा तथा वह पूरी तरह ट्रस्ट के प्रति उत्तरदायी रहेगा। 100 पुजारियों की भर्ती का मुद्दा फिर एजेंडे में मंदिर व्यवस्था के लिए 100 पुजारियों की भर्ती का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन फिलहाल केवल 20 पुजारी ही सेवाएं दे रहे हैं। कड़ी पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया के कारण भर्ती लंबे समय से अटकी हुई है। परकोटे के सभी मंदिरों में नियमित पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने के लिए अब पुजारियों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में अगली बैठक में इस विषय पर निर्णय लिया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में प्रेशर हॉर्न पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई,:20 ट्रकों का चालान, 2 लाख का जुर्माना; पचपेड़वा के पास चला अभियान
    Next Article
    बरेली में लापता महिला का शव नदी में मिला:9 जुलाई को परिजन को बिना बताए घर से निकली थी, घरवालों से होता था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment