Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर परिसर की 40 करोड़ की हाईटेक:सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज, चार किमी क्षेत्र होगा कवर

    6 hours ago

    1

    0

    रामनगरी में सुरक्षा इंतजामों को और सुदृढ़ करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के चारों ओर अत्याधुनिक तकनीक से लैस बाह्य सुरक्षा दीवार का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह दीवार लगभग 70 एकड़ क्षेत्रफल को कवर करेगी और कुल परिधि करीब चार किलोमीटर होगी। 12 मीटर ऊंची, सेंसरयुक्त होगी दीवार निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार जमीन की सतह से लगभग 12 मीटर ऊंची और 14 फीट चौड़ी बनाई जा रही है। टेढ़ी बाजार से दुराही कुआं मार्ग स्थित गोकुल भवन बैरियर के सामने परिसर के भीतर पाइलिंग कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए उत्खनन पूरा कर व्यू-कटर लगाए गए हैं। फिलहाल मंदिर के पश्चिमी हिस्से में निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जबकि सीधी परिधि सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण को लेकर काश्तकारों से वार्ता जारी है। रक्षा मंत्रालय की निगरानी में निर्माण यह सुरक्षा दीवार साधारण बाउंड्री नहीं, बल्कि सेंसर और आधुनिक उपकरणों से लैस सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा होगी। निर्माण कार्य भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की विशेषज्ञ निगरानी में हो रहा है। परियोजना का क्रियान्वयन उत्तराखंड की दो एजेंसियों को अलग-अलग साइटों पर सौंपा गया है। वॉच टावर से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए लगभग तीन दर्जन वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं, जिनमें से करीब एक दर्जन तैयार हो चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार टावर बनने से निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ेगी। आगामी रामनवमी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए इन टावरों की उपयोगिता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले लक्ष्य सूत्रों के अनुसार 19 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन से पहले करीब 100 मीटर लंबी दीवार का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर के उत्तरी हिस्से में लगभग 70 मीटर बाउंड्री का कार्य अंतिम चरण में है, जबकि गश्ती दल के आवागमन के लिए परिधि के भीतर सड़क भी विकसित की जा रही है। सुरक्षा के साथ संरचनात्मक विस्तार विशेषज्ञों का मानना है कि हाईटेक सुरक्षा दीवार और निगरानी तंत्र के पूरा होने से मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बहुस्तरीय और अधिक प्रभावी हो जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाएं सुचारू रह सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के वरदान मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त:सरकारी दवा बेचने का है मामला, सीज की गई थी 23 तरह की दवाएं
    Next Article
    बदायूं में विवाद के चलते मारपीट का Video:सड़क पर स्कूटी को साइड न देने पर युवक ने दौड़कर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment