Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में विवाद के चलते मारपीट का Video:सड़क पर स्कूटी को साइड न देने पर युवक ने दौड़कर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रूदायन में मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार एक युवक ने तीन व्यक्तियों को सरेराह पीटा। यह घटना 15 फरवरी 2026 की दोपहर करीब दो बजे हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब इसका वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिउद्दीनपुर, सहसवान निवासी अब्दुल सलाम अपने दो साथियों के साथ रूदायन कस्बे से गुजर रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 8, रूदायन निवासी अक्षय कुमार उर्फ छोटू स्कूटी पर पीछे से आया और हॉर्न बजाया। रास्ता न देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी अक्षय कुमार ने गाली-गलौज करते हुए तीनों पीड़ितों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच सड़क पर हुए इस हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों पीड़ितों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को मारपीट करते और पीड़ितों को भागते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले में स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और मारपीट करने से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस्लामनगर के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर परिसर की 40 करोड़ की हाईटेक:सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज, चार किमी क्षेत्र होगा कवर
    Next Article
    नोएडा के स्कूलों को पंजाबी भाषा में किया गया मेल:44 शब्दों के मेल में दो बार बम को किया कोड, खालिस्तानी नेता का जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment