Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजू बनकर नफीस ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया:लखनऊ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा

    23 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक युवती को अपने साथ भगा ले गया। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ित युवती ने अपने जीजा को कॉल करके सूचना दी। फिर पीड़ित परिवार पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा। मिर्जापुर जानकीपुरम निवासी युवती के भाई ने बताया उसकी बहन को नफीस खान नाम के लड़के ने अपना नाम राजू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। 21 फरवरी को अपने साथ कहीं लेकर चला गया। जिसकी शिकायत जानकीपुरम थाने में की गई। इसके बाद पुलिस ने बहन को 22 फरवरी को बरामद कर परिवार को सुपुर्द कर दिया। जान से मारने की दे रहा धमकी इसके बाद फिर से नफीस उससे बात करने लगा और धर्म परिवर्तन करने के उद्देश्य 6 मार्च को अपने साथ लेकर चला गया। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान युवती ने अपने जीजा को कॉल करके बताया कि यहां से ले चलो यह लोग जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसके बाद उनके पास से लड़की को बरामद करके घर लाया गया। इसके बाद से नफीस व उसके परिचित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती को डरा धमका रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी का कहना है पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। थाने पर किया हंगामा परिजनों का आरोप है पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है, लेकिन प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते रविवार को परिजन थाने पहुंचे। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो रात में आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात मुकदमा दर्ज होने के बाद ही प्रदर्शन शांत हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर परिसर दर्शन के लिए नया सिस्टम:दर्शन के लिए रोज 5 हजार श्रद्धालुओं को पास दिए जाएंगे, रामनवमी से लागू होगा
    Next Article
    बेटे की मौत के 6 दिन बाद मां का निधन:कुशीनगर में होली के एक दिन पहले सड़क हादसे में गई थी जान, परिवार में दोहरी मौत से शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment