Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राम राज थोड़ी है, गाय कट गई तो कट गई…':सहारनपुर में एसआई के बयान पर बवाल, गोकशी की घटना से बढ़ा तनाव

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में गाय चोरी और हत्या के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रतनपुर कल्याणपुर गांव के निवासी राहुल कश्यप ने बताया कि शनिवार रात उनकी गाय चोरी हो गई थी। रविवार सुबह तलाश के दौरान पास के गांव टोली के जंगल में एक खेत में गाय के अवशेष मिले, जिनकी पहचान मुंह और खाल से की गई। राहुल कश्यप ने बताया कि सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। यहां एक खेत में उसकी गाय के अवशेष पड़े मिले। मुंह व खाल से गाय की पहचान की गई। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के विभाग से सह मंत्री मनीष योगाचार्य व बजरंग दल के प्रांत ब्लोपासना प्रमुख हरीश कौशिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समक्ष हिंदू संगठनों ने लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि मौके पर मौजूद एक एसआई ने कहा-राम राज थोड़ी है, गाय कट गई तो कट गई, कार्रवाई कर दी जाएगी। इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। हंगामे के बीच संगठनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन रोकथाम नहीं हो पा रही है। उन्होंने संबंधित एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इस बयान से मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस व हिंदू संगठनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। संगठनों का आरोप है कि पुलिस गोकशी की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है और ऊपर से इस तरह की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिल चुकी है, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृत गोवंश के अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास-पत्नी के हत्यारे पर पहले से भी दर्ज है मुकदमा:बलिया में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की थी हत्या, बेटे-ससुर भी गंभीर घायल
    Next Article
    वाराणसी में 6000 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे PM:सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और सिग्नेचर ब्रिज कैसा बनेगा; सुविधाओं के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment