Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास-पत्नी के हत्यारे पर पहले से भी दर्ज है मुकदमा:बलिया में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की थी हत्या, बेटे-ससुर भी गंभीर घायल

    2 hours ago

    2

    0

    बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में शनिवार मध्य रात्रि में अपनी पत्नी तथा सास को मौत के घाट उतारने वाले दामाद पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अमित उर्फ हंटर ने अपनी पत्नी प्रीति उर्फ बंटी और सास सुशीला देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस हमले में ससुर अंतू गुप्ता और तीन वर्षीय बेटा भी घायल हो गए थे। आरोपी अमित उर्फ हंटर ने अपनी पत्नी और सास पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ससुर अंतू गुप्ता को बचाने आने पर उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने अपने तीन वर्षीय बेटे को भी आंशिक रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल ससुर अंतू गुप्ता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी अमित उर्फ हंटर के खिलाफ पहले से ही गड़वार थाने में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 7 अक्टूबर 25 को उसी गांव के एक लड़के को गोली मारने का भी आरोप है, जिसमें वह वांछित चल रहा था। अभी करीब 15 दिन पहले पत्नी प्रीति ने गड़वार थाने में दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट की तहरीर दिया था। मृतका प्रीति उर्फ बंटी की बहन कृति ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले भी अमित उनकी बहन को विदाई कराकर ले गया था। वह उसे घर नहीं ले गया, बल्कि सुखपुरा ले जाकर बुरी तरह मारा-पीटा था। इस घटना के बाद प्रीति के पिता ने गड़वार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपनी बेटी को वापस घर ले आए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कृति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता ने अपनी पुत्री प्रीति उर्फ बंटी की शादी 2022 में अमित कुमार गुप्ता निवासी सिहाचवर थाना गड़वार से किया था। कुछ दिन तक सब कुछ सही रहा,उसके बाद पत्नी प्रीति उर्फ बंटी और पति अमित कुमार गुप्ता उर्फ (हंटर)के बीच विवाद बढ़ने लगा फिर आपसी पंचायत करने के पश्चात पिता अंतू गुप्ता 10 दिन पहले प्रीति यानी अपनी बेटी को अपने घर बछईपुर लाए थे। मृतका की बहन कृति ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे,अमित कुमार गुप्ता उर्फ हंटर एक युवक के साथ बाइक से बछईपुर अपनी ससुराल आया। ससुराल से कुछ दूर पर बाइक खड़ा करके पैदल ससुराल पहुंचा,और पड़ोसी के घर के दीवाल के सहारे अपने ससुर अंतू गुप्ता की छत पर चढ़ गया। छत के सहारे घर में घुसा और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुये अपनी पत्नी पर अचानक चाकुओं से धड़ाधड़ वार करते हुये मारने लगा और मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर बीच बचाव करने आयी ,सासू मां सुशीला देवी को भी चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में जब लड़की के पिता अंतु गुप्ता भी बचाव में आये तो उनके ऊपर चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। तथा अपने 3 वर्षीय बेटे को भी मारने की कोशिश की,जिसके हाथ में चोट आई है। मृतका की बहन कृति गुप्ता के अनुसार मृतका का लव मैरिज शादी हुई थी,परिवार वालो ने मृतका प्रीति की की शादी का दिन अमित कुमार गुप्ता निवासी सिंहाचवर थाना गड़वार से रीति रिवाज के हिसाब से रखा। कुछ दिन बाद पता चला कि लड़का नशा करता है। तो लड़की पक्ष ने शादी से मना कर दिया। लेकिन उसी बीच लड़की और लड़के के बीच फोन से एक दूसरे से बात चालू हो गया था।दोनों परिवार के लोगो के बीच शादी तोड़ने की बात से नाराज प्रीति और अमित घर वालो से नाता तोड़कर घर छोड़ दिया। कुछ महीनों बाद आखिर दोनों परिवार एक हुआ और लड़का-लड़की की बात मानकर 2022 में फेफना एक मंदिर में सादी कर दिया। मृतका प्रीति और हत्यारे पति अमित कुमार पति पत्नी की तरह अमित के घर पर रहने लगे। मृतका की बहन के अनुसार दहेज के लिये शादी के कुछ महीनों बाद से दहेज के लिये परेशान करते थे और मारते पीटते थे। अमित और उसका परिवार जिसकी शिकायत 6 अप्रैल 2026 को गड़वार थाने पर मृतका प्रीति उर्फ बंटी द्वारा अपने पति अमित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सिंहाचवर माता,और बहन ऊपर दहेज के लिये प्रताड़ित करने बात और जान से मारने की बात लिखर तहरीर में दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बुजुर्ग मरीज की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही, एक लाख रुपए लेने का आरोप लगाया
    Next Article
    'राम राज थोड़ी है, गाय कट गई तो कट गई…':सहारनपुर में एसआई के बयान पर बवाल, गोकशी की घटना से बढ़ा तनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment