Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम वाटिका बनी बरेली का नया पर्यटन केंद्र:CM के संभावित दौरे को लेकर अफसर अलर्ट, तैयारियों में जुटे

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली में तैयार की गई राम वाटिका अब शहर के लिए एक नए पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस माह इसके संभावित उद्घाटन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम और बीडीए सहित सभी संबंधित विभाग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव मौर्य और बीडीए अधिकारी मणिकंदन डे ने राम वाटिका का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और आम लोगों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं। विशेष रूप से पार्क में हरियाली, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग और साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। नगर निगम की टीम को परिसर में बेहतर स्वच्छता और लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उद्घाटन के बाद आगंतुकों को सुखद अनुभव मिल सके। वहीं, बीडीए द्वारा पार्क को आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र और अन्य जनसुविधाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में घर और कपड़े की दुकान में लगी आग:घंटाघर मार्केट में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने शुरू किया रेस्क्यू
    Next Article
    महराजगंज में दलित महिला को रॉड से पीटा, VIDEO:पुरानी रंजिश में युवक ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment