Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने छुड़ाया पसीना:दिन का पारा 35 डिग्री के करीब, 10 दिनों में तापमान 3.5 के करीब बढ़ा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप के कारण दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मार्च महीने की बात करें तो शुरुआती 10 दिनों में तापमान 3.5 डिग्री के करीब बढ़ा है। तापमान लगातार बढ़ेंगे कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से सुबह से ही तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी और बढ़ेगी। हालांकि शाम के समय कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। बाजार व सड़कों पर छा रहा सन्नाटा मौसम विभाग के अनुसार इस समय दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान का इतना अधिक होना इस बार गर्मी के मौसम के ज्यादा तीखा रहने के संकेत दे रहा है। फिलहाल दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है और बाजारों व सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दे रही है। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 06 मार्च 16.6 31.8 07 मार्च 17.6 32.3 08 मार्च 17.6 32.6 09 मार्च 18.2 34.6 10 मार्च 19.8 34.9 मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 11 मार्च 21 35 12 मार्च 21 35 13 मार्च 21 34 14 मार्च 21 34 15 मार्च 20 34 16 मार्च 20 34 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजीएमयू में 30% मरीजों को नहीं मिल रहा खून:A-AB पॉजिटिव ब्लड की कमी, इधर-उधर भटक रहे तीमारदार
    Next Article
    कानपुर गंगा मेला में 'यमराज' का डांस, VIDEO:सपा विधायक होली खेले रघुवीरा पर जमकर नाचे, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment