Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामचंद्र मिशन में ध्यान साधना,3 युगल विवाह बंधन में बंधे:दाजी ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, MP और ब्रिटेन पार्लियामेंट के सांसद हुए शामिल

    18 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव-2026 के तीसरे चरण के तीसरे दिन सामूहिक ध्यान साधना का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-विदेश से हजारों साधक आश्रम पहुंचे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सतना सांसद गणेश सिंह और ब्रिटेन पार्लियामेंट के सांसद लार्ड क्रिस लेवन भी शामिल हुए। इसी अवसर पर तीन युगल विवाह बंधन में बंधे, जिन्हें दाजी ने आशीर्वाद दिया। संस्था के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल 'दाजी' के मार्गदर्शन में यह सामूहिक ध्यान साधना हुई। हजारों अभ्यासियों ने मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना की। दाजी ने अपने संदेश में कहा कि ध्यान मन की अंतः यात्रा है और ईश्वर से जुड़ने का सहज मार्ग है। उन्होंने बताया कि ध्यान से मिलने वाला मौन मार्गदर्शन प्रेम और उद्देश्य के साथ जीवन को आगे बढ़ाता है। दाजी ने अपने कार्यों को करते हुए भी ईश्वर के प्रति समर्पण और स्मरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह निरंतर स्मरण ही हमें सांसारिक प्रभावों (संस्कारों) से सुरक्षा प्रदान करता है। आश्रम में हुए पहले विवाह में दिल्ली के जतिन और सतना की आख्या ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। उन्होंने प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूसरा विवाह गोंडा की ममता और बस्ती के वेदप्रकाश के बीच संपन्न हुआ। तीसरे विवाह में कान्हा, हैदराबाद के चित्रांश और सुशहाली ने वैदिक परंपराओं के साथ सात्विक भाव से परिणय सूत्र में बंधकर दाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीनों नवदंपतियों ने दाजी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। दाजी ने उन्हें प्रसाद प्रदान कर मंगल कामनाएं दीं और उनके दांपत्य जीवन को प्रेम, संयम तथा सेवा के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्यकुमार यादव के घर तक बनेगी पक्की सड़क:गाजीपुर में हाईवे पर भव्य प्रवेशद्वार, गांव में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी
    Next Article
    अमृत भारत योजना के तहत ऐशबाग स्टेशन का होगा कायाकल्प:महाप्रबंधक के निरीक्षण में विकास कार्यों की समीक्षा की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment