Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यकुमार यादव के घर तक बनेगी पक्की सड़क:गाजीपुर में हाईवे पर भव्य प्रवेशद्वार, गांव में खुलेगी क्रिकेट एकेडमी

    20 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा (गाजीपुर) में अब उनके घर तक पक्की सड़क बनेगी। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के सम्मान में जिला प्रशासन ने यह पहल की है। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे से इशोपुर मार्ग होते हुए उनके घर तक लगभग 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही हाईवे पर सूर्यकुमार यादव के नाम से एक भव्य प्रवेशद्वार भी बनाया जाएगा और गांव में क्रिकेट एकेडमी खोलने की भी योजना है। सैदपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने गांव पहुंचकर सूर्यकुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया और उनकी मां सपना देवी, पिता अशोक यादव और दादा विक्रमा यादव से भेंट की। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन से पूर्वांचल की क्रिकेट प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की बेटियां भी क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट एकेडमी खुलने से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दादा विक्रमा यादव ने इसे जनपद के "लाल" का सम्मान बताया और कहा कि सूर्यकुमार के नाम पर सड़क और गेट बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मां सपना देवी ने भारतीय टी-20 टीम के विश्वकप जीतने के लिए देशभर में की जा रही दुआओं और टीम से बड़ी उम्मीदों का जिक्र किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर चोर घायल:पैर में गोली लगने से गिरे, जेवरात और अवैध शस्त्र बरामद
    Next Article
    रामचंद्र मिशन में ध्यान साधना,3 युगल विवाह बंधन में बंधे:दाजी ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, MP और ब्रिटेन पार्लियामेंट के सांसद हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment