Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगढ़ताल में मिली लेखपाल की बेटी की लाश:गोरखपुर से 24 घंटे पहले लापता हुई थी, सुसाइड की आशंका

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ ताल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार दोपहर करीब 1: 30 बजे कुछ लोगों ने रामगढ़ताल में उतराते हुए शव देखा, तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उस जगह पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालवाया। मृतका की पहचान 23 साल की श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी से वह गायब थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कैंट थाने में दर्ज करवाई गई है। पहली नजर यह मामला सुसाइड का माना जा रहा है, हालांकि सच्चाई पता करने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। घर वालों को इसकी सूचना दे गई है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत डिबिया धोबी टोला के लेखपाल संजय त्रिपाठी की 23 साल की बेटी श्रद्धा उर्फ निशु मंगलवार को किसी काम से बाहर गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने बहुत बार फोन मिलाया लेकिन श्रद्धा का कुछ पता नहीं चला। काफी छानबीन करने के बाद परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस भी जांच जुटी रही लेकिन श्रद्धा को ढूंढ नहीं पाई। बुधवार को रामगढ़ ताल में एक युवती की लाश मिली। जिसकी पहचान श्रद्धा के रूप हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पिता संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपनी बेटी श्रद्धा के रूप में किए। उन्होंने बताया कि श्रद्धा काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। उसे कहीं भी अकेले घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता था। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिहाड़ से रिहा होने के बाद शाहजहांपुर पहुंचे राजपाल यादव:बोले- जेलों को भी अपग्रेड करने की जरूरत, हर सुधार गृह में हो स्मोकिंग एरिया
    Next Article
    नोएडा में एक मकान में लगी आग:सीढ़ियों से 10 लोग नीचे उतारे गए, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment