Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी:चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं

    6 hours ago

    1

    0

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए बनाई गई पहली एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह विभाग ने रिपोर्ट की जांच करने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेज दिया है। यह रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज को सौंपी गई है। इसे ट्रस्ट की 2 सिंतबर की होने वाली बैठक में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पहली एसआईटी की रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाई गई दूसरी एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। हिह 13 जून को बनी थी पहली एसआईटी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट की मांग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 13 जून को पहली एसआईटी का गठन किया गया था। लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय टीम में आईजी रेंज किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार सदस्य थे। एसआईटी ने 23 जून को शासन को प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी। इसके आधार पर 25 जून को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले में आठ नामजद आरोपियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और श्री राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 70 बार नकदी छिपाकर ले जाने की बात सामने आई प्रारंभिक जांच में गिनती कक्ष से नकदी चोरी का मामला सामने आया था। 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच की सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 बार कर्मचारियों के नकदी छिपाकर ले जाने की गतिविधियां दर्ज होने की बात रिपोर्ट में कही गई थी। जांच में यह भी सामने आया था कि ट्रस्ट और एसबीआई की संयुक्त कार्यप्रणाली का पालन नहीं किया गया। गिनती कक्ष में आने-जाने वाले कर्मचारियों की नियमित तलाशी भी नहीं होती थी। अब ग्राफिक के जरिए जानिए कब क्या हुआ दूसरी एसआईटी कर रही आगे की जांच अब मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित दूसरी एसआईटी की निगरानी में चल रही है। इसकी अध्यक्षता आईजी लखनऊ रेंज किरण एस कर रही हैं। दूसरी एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाया है। पहली एसआईटी की रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं होने के बाद अब दूसरी एसआईटी की जांच और उसकी अंतिम रिपोर्ट पर नजर है। माना जा रहा है कि आगे की जांच में मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। यह खबर भी पढ़ें- इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या:आरोपी गिरफ्तार, नशीली कोल्ड-ड्रिंक पिलाकर पहले किया बेहोश; फिर हाथ-पैर बांधकर गला रेता इटावा में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। दोनों ने पहले मां-बेटी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश किया, फिर हाथ-पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी। मुख्य आरोपी पति सत्येंद्र अभी फरार है। घटना भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में चाइनीज मांझे से किसान का गला कटा, 7 टांके लगे; बाइक से सब्जी लेने जा रहा था
    Next Article
    BJP की नई टीम में UP का चुनावी फॉर्मूला:5 बड़े चेहरों की छुट्टी; 6 नए नेताओं पर दांव के संकेत समझिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment