Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामनवमी पर बस्ती में निकलेगी भव्य शोभायात्रा:दिव्य झांकियों व धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मजयंती चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई द्वारा इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आगामी 26 मार्च 2026, दिन बृहस्पतिवार को नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय पर निवर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बबलू निषाद ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी के साथ अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी। इसके साथ ही डीजे, ढोल-भांगड़ा, घोड़ा, रथ और ऊंट भी शोभायात्रा में शामिल रहेंगे। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कमल टेंट हाउस, कंपनी बाग पर एकत्रित होंगे, जहां विधि-विधान से आरती, पूजन और अर्चन के बाद सायं 5 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा कमल टेंट हाउस से प्रस्थान कर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर गांधी नगर पहुंचेगी। यहां आरती-पूजन के बाद यात्रा रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा, नई बाजार होते हुए श्री मारवाड़ी मंदिर पांडे बाजार पहुंचेगी। यहां पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा और शोभायात्रा का समापन होगा। आयोजकों ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों, हिंदूवादी संगठनों, अधिवक्ता संघ और व्यापारी संगठनों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। बैठक में जिला महामंत्री विनय सिंह, कन्हैयालाल, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रोलू सिंह (करनी सेना पूर्वांचल अध्यक्ष), रवि सिंह, अजय कन्नौजिया (बजरंग दल जिला संयोजक हर्रैया), प्रवीण सिंह (जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद), दिव्य चौधरी, शैलेन्द्र अग्रहरि, अमृत लाल कन्नौजिया, अरुण गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय (जिला प्रभारी शिव सेना), दिलीप दूबे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कल लगेगा रोजगार मेला:1000 से अधिक युवाओं को नौकरी का अवसर
    Next Article
    संतकबीरनगर में एनएसएस शिविर का समापन:योग कार्यक्रम आयोजित, स्वयंसेवियों को किया गया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment