Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में एनएसएस शिविर का समापन:योग कार्यक्रम आयोजित, स्वयंसेवियों को किया गया प्रेरित

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी०जी०कॉलेज भुजैनी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। इस शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद इकाई और सरदार वल्लभ भाई पटेल इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पोषित ग्राम डडवा में किया गया था। शिविर के दौरान 'योग करें, निरोग रहें' अभियान के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम और 'मानव जीवन में योग के प्रयोग' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आनंद कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवियों को विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास कराया। इसके बाद 'मानव जीवन में योग के प्रयोग' विषय पर एक गोष्ठी हुई। इसमें योग प्रशिक्षक शुक्ला ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि योग से शक्ति, एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। गणित विभाग के प्राध्यापक संजय पाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। भोजनोपरांत द्वितीय सत्र में शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों की समर्पण भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्वयंसेवियों को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रंगनाथ तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उन्हें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर अमन, अजीत, नूर मोहम्मद, प्रांजल आदित्य और प्रियांजलि सहित कई स्वयंसेवियों ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सरदार वल्लभ भाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनीत कुमार गौड़ ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान देने वाले सभी प्राध्यापकों, अनुचरों, स्वयंसेवियों और वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर शुक्ला ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर बस्ती में निकलेगी भव्य शोभायात्रा:दिव्य झांकियों व धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज
    Next Article
    कौशांबी कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण:सर्विस बुक में नॉमिनी विवरण अपडेट रखने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment