Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड पर वकीलों का प्रदर्शन:पीलीभीत में सीएम के नाम को सौंपा ज्ञापन, संरक्षण अधिनियम की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बीसलपुर में अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की नृशंस हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम (Advocates Protection Act) को तत्काल लागू करने की मांग की। गुरुवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सियाराम माथुर के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने जुलूस निकाला, जो सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर के मुख्य ईदगाह चौराहे से होते हुए तहसील परिसर पहुंचा। इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए गहमागहमी का माहौल बना रहा। तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नागेंद्र पांडे को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने रामपुर की घटना पर गहरा दुख और रोष प्रकट किया। ज्ञापन में मांग की गई कि रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की हत्या के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम' को शीघ्रता से लागू करने पर भी जोर दिया। बार एसोसिएशन ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अधिवक्ता समाज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सरकार वकीलों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाती, तो अधिवक्ता संगठन प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक महेंद्र पाल सिंह, महासचिव सुशील सिंह तोमर, एडवोकेट तारीख बरकाती, अवनीश शुक्ला, शाहिद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने मृतक अधिवक्ता को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदनी बोले–वंदे मातरम् थोपना संविधान पर हमला:कहा–ये देशभक्ति नहीं, चुनावी राजनीति, मुसलमान देश से मोहब्बत साबित करने के लिए मजबूर नहीं
    Next Article
    किसान यूनियन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन:केंद्र की नीतियों का विरोध, एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment