Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर की शिक्षिका को मिला राज्य पुरस्कार:मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया, विद्यालय में नामांकन 72 से बढ़ाकर 165 पहुंचाया

    5 hours ago

    1

    0

    शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर में आयोजित समारोह में रामपुर की प्रधानाध्यापिका वेलेंटिना विक्टर को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। सम्मान समारोह गोरखपुर के बाबा नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत वेलेंटिना विक्टर ने विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के साथ ही छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। उनके विद्यालय का छात्र नामांकन कार्यभार ग्रहण करने के समय 72 था, जो उनके प्रयासों से बढ़कर अब 165 पहुंच गया है। विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ एवं आकर्षक शैक्षिक वातावरण तथा अभिभावकों से बेहतर समन्वय के लिए भी उनके प्रयासों की सराहना की जाती रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें पूर्व में भी कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। इनमें शिक्षक सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 और रामपुर के रत्न सम्मान प्रमुख हैं। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किए जाने से रामपुर के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने वेलेंटिना विक्टर को बधाई देते हुए इसे जनपद रामपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मामूली विवाद पर घर में घुसकर मारपीट:एक की हालत गंभीर, पुलिस ने मेडिकल कराया; आगरा में चल रहा इलाज
    Next Article
    आगरा में रविवार सुबह से बूंदाबांदी, भारी बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे में 33 मिमी से अधिक हुई बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment