Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:पानीपत से बदायूं लौट रहे दो भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में एक सड़क हादसे में पानीपत से बदायूं लौट रहे दो ममेरे-फुफेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तड़के उस समय हुई जब उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है, जबकि घायल 20 वर्षीय सोनू उसका भाई है। दोनों युवक हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करते थे और होली के पर्व पर अपने घर बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र लौट रहे थे। मृतक परिजन मुकेश के अनुसार, वे रविवार रात करीब आठ बजे पानीपत से निकले थे। सोमवार सुबह लगभग चार बजे जब वे रामपुर में संजीवनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल सोनू को तत्काल उपचार के लिए बरेली के फतेहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। जिला अस्पताल में मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि निजी एंबुलेंस संचालक शव ले जाने के लिए तीन हजार रुपये मांग रहे थे। इस पर उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह का नंबर दैनिक भास्कर संवाददाता के द्वारा दिया गया। सीएमओ से संपर्क करने पर तत्काल सरकारी शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। परिवार अब शव को बदायूं ले जा रहा है और उन्होंने प्रशासन की त्वरित मदद के लिए आभार जताया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में होली को लेकर बाजार गुलजार:मोदी पिचकारी की सबसे ज्यादा डिमांड; 70 से 2700 रुपए तक की पिचकारी उपलब्ध
    Next Article
    बलिया पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार:डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की थी, मामूली विवाद पर उतारा मौत के घाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment