Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया पुलिस ने हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार:डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या की थी, मामूली विवाद पर उतारा मौत के घाट

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने डंडे से पीटकर अपनी पत्नी की जान ली थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। सीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सुखपुरा थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मिथुन साहनी को बसंतपुर से यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से गिरफ्तार किया। मिथुन साहनी बसंतपुर, थाना सुखपुरा, बलिया का निवासी है। यह घटना 26 फरवरी की रात की है। मृतका के पिता ने 27 फरवरी को सुखपुरा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी मिथुन साहनी से हुई थी। 26 फरवरी की रात मिथुन साहनी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी ने फोन नहीं उठाया तो वे उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत:पानीपत से बदायूं लौट रहे दो भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल
    Next Article
    महराजगंज में होली से पहले प्रशासन सख्त:डीएम-एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा का जायजा, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment