Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में भांजे की दरांत से गला रेतकर हत्या:मामा ने अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर सोते समय किया वार, आरोपी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    रामपुर के खौद कला गांव में अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने भांजे की हत्या कर दी। आरोपी मामा ने सोते हुए भांजे की लोहे के दरांत से गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना स्वार कोतवाली क्षेत्र के खौद कला गांव में हुई। 28 वर्षीय आकिल अपने घर में अकेला सो रहा था, तभी उसके चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा ने आकिल पर हमला का लोहे के दरांत से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक आकिल की पत्नी शाइस्ता अपने पति की गलत गतिविधियों से तंग आकर अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी नसीम, जिसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, वह मृतक की पत्नी शाइस्ता से कथित अवैध संबंध बन गए। जब आकिल को इसकी जानकारी हुई और उसने इसका विरोध किया, तो नसीम ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। और उसके नसीम कामयाब हो गया। फिलहाल नसीम पुलिस हिरासत में हैं। मृतक आकिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज थे। वह कई बार जेल भी जा चुका था। शाइस्ता पति की हरकतों से तंग आकर मायके में रह रही थी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली स्वार पुलिस ने आरोपी नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मृतक के परिजन हल्द्वानी से रामपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:हापुड़ के 40 केंद्रों पर 29,184 छात्र देंगे इम्तिहान
    Next Article
    हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियों की कुर्की के आदेश:लखनऊ में कॉमर्शियल विवाद, 27.98 करोड़ की वसूली का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment