Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:हापुड़ के 40 केंद्रों पर 29,184 छात्र देंगे इम्तिहान

    9 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29,184 छात्र-छात्राएं हिंदी, सामान्य हिंदी, प्रारंभिक हिंदी, सैन्य विज्ञान और वाणिज्य विषयों की परीक्षा देंगे। सीसीटीवी से निगरानी परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम से जिले के सभी 40 केंद्रों के कक्षों पर नजर रखी जाएगी। इसका लिंक शासन के साथ भी साझा किया गया है ताकि पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित हो सके। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिन छात्रों का प्रवेश पत्र गुम हो गया है, उन्हें शपथ पत्र के माध्यम से परीक्षा देने की छूट दी गई है। 1800 शिक्षक देंगे ड्यूटी परीक्षा ड्यूटी के लिए जिलेभर के 40 केंद्रों पर लगभग 1,800 शिक्षकों को तैनात किया गया है, साथ ही कुछ शिक्षकों को रिजर्व में भी रखा गया है। बोर्ड परीक्षा अवधि के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। परीक्षा व्यवस्था में 4 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और 6 रिजर्व केंद्र व्यवस्थापक शामिल हैं। 40 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 43 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 4 सचल दल गठित किए गए हैं। कुल 1,450 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हाईस्कूल में 15,770 और इंटरमीडिएट में 13,414 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नकलविहीन होगी परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी महिला:बाइक सवार बदमाश से बचाई चेन, CCTV फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    रामपुर में भांजे की दरांत से गला रेतकर हत्या:मामा ने अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर सोते समय किया वार, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment