Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में काम करते समय किसान की तबीयत बिगड़ी:बेहोश होकर गिरे, उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के एट थाना क्षेत्र में खेत पर काम करते समय एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, एट थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा धगुवां कला निवासी 57 वर्षीय बलादीन बुधवार को अपने खेत पर काम कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, काम करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों का कहना है कि बलादीन खेत पर सामान्य रूप से काम कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में फर्जी अस्पताल-लैब चलने का आरोप:किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
    Next Article
    सहारनपुर में नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी अरेस्ट:पॉक्सो एक्ट में फरार था, पुलिस ने अंडरपास से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment