Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में हज यात्रियों का टीकाकरण पूरा:1033 में से 1026 यात्रियों को लगे अनिवार्य टीके, वरिष्ठों को अतिरिक्त खुराक

    18 hours ago

    1

    0

    रामपुर में हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए संचालित विशेष टीकाकरण अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक अधिकांश पंजीकृत आवेदकों को आवश्यक टीके लगा दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि 17 फरवरी 2026 तक कुल 1033 पंजीकृत हज यात्रियों में से 1026 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया गया है। सभी यात्रियों को क्वाड्रीवेलेंट मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस वैक्सीन की सिंगल डोज अनिवार्य रूप से प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, 65 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रद्धालुओं को मौसमी इन्फ्लुएंजा वैक्सीन तथा ओरल पोलियो वैक्सीन भी दी गई। यह सुनिश्चित किया गया है कि विदेश यात्रा के दौरान उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न निर्धारित स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मदरसा रोजातुल उलूम, टांडा में 204 यात्रियों को, स्वार क्षेत्र में 364 को तथा अंजुमन इस्लाहे कौम, दोमहला रोड, पंजाबियान में 458 यात्रियों को टीके लगाए गए। इस प्रकार कुल 1026 लाभार्थियों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। अभियान के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, संबंधित चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और नगर पालिका के कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शेष बचे पंजीकृत यात्रियों का टीकाकरण भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, जिससे यात्रा से पूर्व सभी स्वास्थ्य मानकों को पूरा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में एंटी रेबीज अभियान में 5347 कुत्तों का टीकाकरण:पहले चरण में 7 वार्डों में 30 दिन में लगी वैक्सीन
    Next Article
    रामपुर में कृषि अधिकारी ने उर्वरक दुकानों की जांच की:दो नमूने लेकर कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment