Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कृषि अधिकारी ने उर्वरक दुकानों की जांच की:दो नमूने लेकर कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर चेतावनी दी

    20 hours ago

    1

    0

    रामपुर में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने स्वार क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से उर्वरक कारोबारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मै० रामचन्द्र, मै० आर०के० पेस्टिसाइड्स, मै० बाबूजी पेस्टिसाइड्स, मै० तराई फर्टिलाइजर्स एण्ड पेस्टिसाइड्स तथा मै० शर्मा ट्रेडर्स स्वार की दुकानों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख और भंडारण व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। मौके पर उपलब्ध उर्वरकों की गुणवत्ता परखी गई और संदेह के आधार पर दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूली, कालाबाजारी या उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद थोपने की शिकायत मिलने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यकता के अनुरूप ही खाद खरीदें और क्रय के समय आधार कार्ड तथा भूमि की खतौनी अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। किसी भी अनियमितता की सूचना मोबाइल नंबर 9258909256 और 9458846182 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि कृषकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में हज यात्रियों का टीकाकरण पूरा:1033 में से 1026 यात्रियों को लगे अनिवार्य टीके, वरिष्ठों को अतिरिक्त खुराक
    Next Article
    अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी नीतियों पर उठाए सवाल:भाजपा को बताया सनातन विरोधी, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment