Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कोहरा छंटा, यातायात सामान्य हुआ:पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में मौसम ने करवट ली है। घने कोहरे से राहत मिलने के बाद सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है। हालांकि, पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई है, जिससे दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल से एक डिग्री अधिक है। कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ है, जिससे दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 और दिल्ली-नैनीताल हाईवे 87 पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। वाहन अब बिना किसी रुकावट के तेज रफ्तार से चल रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में स्पष्ट दिख रहा है। तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ने से सुबह के समय लोगों को परेशानी हो रही है। दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, टेंपो चालक, पैदल काम पर जाने वाले कर्मचारी और सुबह की सैर करने वाले नागरिक ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। स्था नीय वाहन चालक राजवीर ने बताया कि कोहरा हटने से सफर आसान हुआ है और दुर्घटनाओं का जोखिम कम हुआ है, लेकिन सर्द हवाओं की चुभन अभी भी बनी हुई है। एक अन्य ई-रिक्शा चालक ओमकार सिंह ने कहा कि जूते पहनने के बावजूद ठंड से उंगलियां सुन्न पड़ रही हैं। सुबह और देर शाम सड़कों पर लोगों की संख्या कम देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी का प्रभाव अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा, युवक की मौत:शादी में जा रहे बाइक सवार टैंकर से टकराए, दो घायल
    Next Article
    जौनपुर के औषधि निरीक्षक को बलिया का अतिरिक्त प्रभार:रजत पांडेय के कार्यभार संभालते ही दवा विक्रेताओं में हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment