Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा, युवक की मौत:शादी में जा रहे बाइक सवार टैंकर से टकराए, दो घायल

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेवा के पास कानपुर–इटावा हाईवे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे ममेरे भाइयों की बाइक हाईवे पर खड़े एक टैंकर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्र अंतर्गत गांव गहोबा निवासी सूरज पुत्र करन सिंह अपने छोटे भाई तुलसीराम कटियार और चचेरे भाई अरविंद के साथ भरथना क्षेत्र के रामायण गांव में रिश्ते में लगने वाली बुआ के बेटे की शादी में जा रहे थे। घायल तुलसीराम ने बताया कि कुल सात लोग तीन अलग-अलग बाइकों से शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। देखें, 3 तस्वीरें… हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई बाइक जब उनकी बाइक महेवा के पास हाईवे पर पहुंची, तभी सड़क पर एक टैंकर खड़ा हुआ था। अचानक बाइक पीछे से टैंकर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में सूरज की मौत हादसे के बाद पीछे से आ रहे साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी महेवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तुलसीराम और अरविंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 24 ट्रकों का चालान:ओवरलोडिंग पर खनन विभाग ने शिकंजा कसा, लाखो का राजस्व वसूला
    Next Article
    रामपुर में कोहरा छंटा, यातायात सामान्य हुआ:पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment