Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कॉन्स्टेबल की मौत, लखनऊ में शोक:माल थाने से मई में हुई था ट्रांसफर, इलाके के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    17 hours ago

    1

    0

    रामपुर जनपद की मिलक कोतवाली में तैनात आरक्षी सचिन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से माल क्षेत्र में दुख का माहौल है। शनिवार शाम को माल के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारियों और पुलिसकर्मियों ने सचिन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सचिन कुमार (28) अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के रखालू गांव के रहने वाले थे। वह सोमपाल के बेटे थे और 2021 बैच के आरक्षी थे। वह गणेश महोत्सव की ड्यूटी खत्म कर अपनी बुलेट बाइक से कमरे पर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। करीब चार महीने पहले मई में सचिन का माल थाने से रामपुर जनपद में ट्रांसफर हुआ था। माल थाने में तैनाती के दौरान वह अपने अच्छे व्यवहार के कारण व्यापारियों और इलाके के लोगों के बीच काफी जाने जाते थे। उनकी मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग उदास हो गए। जिस दिन सचिन की मौत हुई, उसी दिन उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। उनकी पत्नी भी पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। नवजात बच्ची के जन्म के साथ ही परिवार में दुख छा जाने की इस घटना ने लोगों को भावुक कर दिया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी और थाना स्टाफ मौजूद था। सभी ने दिवंगत आरक्षी सचिन कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में भाजपा सभासद को महिला ने कॉलर पकड़कर पीटा:घसीटते हुए कोतवाली ले गई; बोली- मेरे कपड़े खींचे थे, तब मारा
    Next Article
    झांसी में शिवानी होटल के मालिक की जमानत याचिका खारिज:गौरीशंकर हत्याकांड में जेल में है, कोर्ट ने कहा- रिहा करने का कोई आधार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment