Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में भाजपा सभासद को महिला ने कॉलर पकड़कर पीटा:घसीटते हुए कोतवाली ले गई; बोली- मेरे कपड़े खींचे थे, तब मारा

    23 hours ago

    1

    0

    शामली में शनिवार को एक महिला ने भाजपा के सभासद को पीट दिया। महिला ने कॉलर पकड़ा और घसीटते हुए शहर कोतवाली ले गई। पीछे से एक बुजुर्ग सभासद को पीटता रहा। मामला सुबह करीब 10:30 बजे का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। विवाद नाला निर्माण को लेकर था। शुक्रवार रात ठेकेदार नाला बनवाने पहुंचे थे। लेकिन सभासद अनिल उपाध्याय ने काम रुकवा दिया। उनका कहना था कि नाला बनने से पीछे की गली में पानी भर जाएगा। इस बात से लोग नाराज थे। सुबह सभासद नगर पालिका पहुंचे तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सभासद का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष के उकसाने पर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने 2 महिलाओं समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। इनमें पालिका अध्यक्ष अरविंद, राजकुमार शर्मा उर्फ वैद्यजी, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा और अमरेश शामिल हैं। घटना से जुड़ीं 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… शामली के दयानंद नगर (वार्ड-16) के सभासद अनिल उपाध्याय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को वार्ड के लोग और सभासद अनिल उपाध्याय नगर पालिका पहुंचे थे। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में नाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बातचीत के बाद सभासद वहां से शहर कोतवाली की ओर जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड के लोगों ने उनका पीछा किया। सड़क पर पहुंचते ही लोगों ने सभासद को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कॉलोनी की महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि कौशांबी विहार में करीब दो साल से नाला और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर सभासद अनिल उपाध्याय से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि चुनाव में कॉलोनी से सहयोग नहीं मिलने के कारण सभासद विकास कार्यों में बाधा डालते रहे। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की, जिसके बाद नाला और सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया। आरोप है कि 19 सितंबर को अनिल उपाध्याय ने अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन और जेई को जानकारी दिए बिना निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इसकी शिकायत लेकर कॉलोनी की महिलाएं चेयरमैन से मिलने नगर पालिका पहुंचीं। वहां अनिल उपाध्याय भी अपने कुछ साथियों के साथ पहले से मौजूद थे। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने सभासद से निर्माण कार्य में बाधा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने सभासद को बताया कि कॉलोनी के लोग पिछले दो साल से जलभराव की समस्या से परेशान हैं और नाला निर्माण होने से उन्हें राहत मिल सकती है। महिला ने अभद्रता और मारपीट का लगाया आरोप एक महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान सभासद अनिल उपाध्याय गुस्सा हो गए और उन्होंने अपशब्द कहे। महिला का आरोप है कि सभासद ने उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। उसने कपड़े खींचने और बाल पकड़कर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, सभासद ने धमकी दी कि वह सभी को घर से उठवा देंगे। महिलाओं का कहना है कि इसके बाद अनिल उपाध्याय वहां से जाने लगे। वे और वार्ड के कुछ लोग उनका पीछा करते हुए सड़क तक पहुंचे और उन्हें पकड़कर शामली शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शिकायत में महिलाओं ने दावा किया है कि अनिल उपाध्याय पर पहले भी महिलाओं से अभद्रता के आरोप लग चुके हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और भविष्य में सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। सभासद ने पालिकाध्यक्ष पर उकसाने का लगाया आरोप एसओ बोले- पुलिस को दोनों पक्ष से शिकायत मिली है शामली शहर के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। सभासद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरे बच्चे के लिए नेपाली लड़कियों का सौदा:1 करोड़ में बिना शादी प्रेग्नेंसी से डिलीवरी तक साथ रहेगी, यूपी बॉर्डर पर तस्करी का नया ट्रेंड गोरे बच्चे की चाहत में नेपाली लड़कियों का सौदा हो रहा है। यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर से इन लड़कियों को लाया जाता है। बिना शादी बच्चा करने के बदले दलाल को 1 करोड़ रुपए तक दिए जा रहे हैं। इसमें लड़की को 20 से 25 लाख रुपए मिलते हैं। दैनिक भास्कर ने इस ट्रेंड का खुलासा किया। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ऑटो चालक ने किशोरी से की छेड़छाड़:भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने बचाया; परिजन ने शिकायत से किया इनकार
    Next Article
    रामपुर में कॉन्स्टेबल की मौत, लखनऊ में शोक:माल थाने से मई में हुई था ट्रांसफर, इलाके के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment