Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा:दिव्यांग ने बनाया घर, एक साल से रह रहा, लोग खुले में शौच को मजबूर

    14 hours ago

    1

    0

    रामपुर की नई रोडवेज पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बना एक सार्वजनिक शौचालय पिछले एक साल से बंद पड़ा है। एक दिव्यांग व्यक्ति ने इसे अपना अस्थायी निवास बना लिया है, जिसके कारण स्थानीय लोग और यात्री खुले में शौच करने को मजबूर हैं। नगर पालिका पर इस लापरवाही का आरोप लग रहा है। यह सार्वजनिक शौचालय वर्ष 2021-22 में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित किया गया था। नगर पालिका की कथित उदासीनता के कारण यह सुविधा केंद्र अब उपयोग में नहीं है और पिछले एक वर्ष से बंद है। दिव्यांग मनोहर ने बताया कि शौचालय लंबे समय से खराब है और आम जनता के लिए बंद है। उसके अनुसार, संबंधित इंचार्ज उसे चाबी दे देता है। मनोहर दिन में भीख मांगने जाता है और रात में लौटकर शौचालय में ताला लगाकर सो जाता है। उसने अंदर बिस्तर, मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान रखकर रहने की व्यवस्था कर ली है। स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की है कि शौचालय बंद होने के कारण आसपास के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। रोडवेज के मुख्य द्वार के पास गंदगी फैलने से राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड सभासद कविता राज ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नगर पालिका अधिकारियों से बात कर शौचालय को फिर से चालू करवाने का प्रयास करेंगी। वहीं, अधिशासी अभियंता दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और शौचालय के बंद होने के कारणों की जांच कराई जाएगी। रोडवेज के एआरएम रामप्रकाश ने भी कहा कि शौचालय बंद होने से गेट पर गंदगी रहती है और नगर पालिका इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो नामी पहलवानों ने दर्ज कराया अपना बयान:बंद कमरे में हुई पूछताछ, अपने चार्जशीट वाले बयान पर कायम रहे
    Next Article
    एटा में शादीशुदा प्रेमी युगल ने की आत्महत्या:मलावन थाना क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले शव, काफी समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment