Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में रामकथा शुरू, 51 महिलाओं की कलश यात्रा:पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, डीएम की प्रशंसा की

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में रामकथा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिस पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने स्कूली बच्चों के साथ पुष्पवर्षा की। इसके बाद रामकथा संदेशवाहन यात्रा भी निकाली गई। रामकथा आयोजन से पहले, श्रद्धा और सौभाग्य की प्रतीक पीत-वस्त्र धारण किए हुए 51 महिलाओं ने कलश यात्रा प्रभारी डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ से एस.एस. कॉलेज मैदान स्थित कथा-पंडाल तक मंगल कलश-यात्रा निकाली। सिर पर पवित्र जल से भरे कलश लिए, यह यात्रा जनमानस की आस्था का सजीव प्रतीक बन गई। यात्रा के मार्ग में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। श्री राम कथा से पूर्व नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ रामकथा संदेशवाहन यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा शहर के खिरनी बाग मैदान से शुरू होकर सदर, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, चारखंभा सहज मार्ग जंक्शन होते हुए मुमुक्षु आश्रम पहुंची। मुमुक्षु आश्रम में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्रा और एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद ने पूरी यात्रा में बाइक पर सवार होकर चले ददरौल विधायक अरविंद सिंह और अन्य यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर और ऋषिकेश से संत भी पहुंचे थे। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने इस अवसर पर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डीएम उन तमाम योजनाओं को गति दे रहे हैं जो अब तक अधूरी पड़ी थीं। जिले में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं और वर्षों से उपेक्षित योजनाएं भी अब मूर्तरूप ले रही हैं। उन्होंने डीएम को जिले के लिए एक लोकप्रिय अधिकारी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में सिजेरियन के बाद महिला की मौत का मामला:बैरिया में चार डॉक्टरों सहित सात नामजद, मां की तहरीर पर केस दर्ज
    Next Article
    रामपुर में त्योहारों पर शांति समिति की बैठक:डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं से की चर्चा, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment