Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में प्रसूता की मौत, अवैध नर्सिंग होम सील:सिजेरियन ऑपरेशरन के बाद तोड़ा दम, CMO बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    बलिया के बैरिया में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था, जिसे सील कर दिया गया है और एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बैरिया क्षेत्र सहित पूरे जनपद में संचालित अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने की मांग की। सीएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बैरिया में केवल एक नर्सिंग होम पंजीकृत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे नर्सिंग होम और अस्पतालों की सघन जांच की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया जाएगा। ये है पूरा मामला दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर बाजिदपुर निवासी मिथिलेश गोड़ की पत्नी ममता (26) अपने प्रथम प्रसव के लिए मायके सोनबरसा आई थीं। परिजनों के अनुसार, एक आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उन्हें शकील कटरा स्थित निजी अस्पताल में रविवार शाम भर्ती कराया गया। बैरिया में अनाधिकृत अस्पताल में फर्जी महिला चिकित्सक द्वारा किए गए सिजेरियन ऑपरेशन के बाद ममता ने बेटे को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और कथित चिकित्सक, संचालक व स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत सोमवार सुबह कथित डॉक्टर सुमन द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने से ममता की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि रेफर करने की मांग के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को अन्यत्र भेजने से इनकार कर दिया। इस दौरान ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये जमा कराए गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अधिक रक्तस्राव के कारण ममता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का लेटर पैड, विजिटिंग कार्ड और भुगतान में प्रयुक्त स्कैनर को कब्जे में ले लिया है। मृतका की मां बोली मृतका की मां चंद्रावती देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी को सरकारी अस्पताल ले जाना चाहती थीं, लेकिन आशा कार्यकर्ता के कहने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद बेटी की मौत से परिवार सदमे में है। मौके पर जुटे लोगों में आक्रोश था और कुछ देर के लिए सड़क जाम करने की भी चर्चा हुई,लेकिन समझाने के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। इस मामले में मंगलवार को बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया - थाना बैरिया अंतर्गत कल 23 फरवरी को एक महिला का प्राईवेट हास्पिटल में सिजेरियन आपरेशन हुआ था।जिसमें महिला की मृ्त्यु हो गई थी। तत्काल महिला के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया था। प्रथम दृष्टया हास्पिटल रजिस्टर्ड नहीं पाया गया है और वहां पर कोई भी डॉक्टर स्पेशलाईज्ड इम्पैनल्ड नहीं है। परिवारिजन द्वारा तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में त्योहारों पर शांति समिति की बैठक:डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं से की चर्चा, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    बलिया में 'पोषण भी पढ़ाई भी' प्रशिक्षण शुरू:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment