Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:तीन लोग घायल, गैस सिलेंडर रिफिल कराने जाते समय हुआ हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार अलीनगर शुमाली गांव निवासी अमन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने चचेरे भाई शानिब के साथ गैस सिलेंडर रिफिल कराने जा रहा था। गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई शानिब गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने प्राथमिक इलाज के बाद शानिब की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार घायल व्यक्तियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में बुग्गी से टकराई बाइक:सड़क पार करते समय दंपति घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    आजमगढ़ में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता:एक दिन पूर्व अधिवक्ता से मांगा गया था गुंडा टैक्स, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment