Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में वकील की हत्या से वकीलों में आक्रोश:बरेली में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के रामपुर में बुधवार को हुई वकील फारुख की हत्या के बाद प्रदेश भर के वकीलों में जबरदस्त आक्रोश है। रामपुर से सटे बरेली में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। यहाँ बड़ी संख्या में वकीलों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और हत्यारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित के नेतृत्व में सैकड़ों वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपा। प्रदर्शनकारी वकीलों ने पुरजोर तरीके से मांग की है कि प्रदेश में जल्द से जल्द 'एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट' लागू किया जाए, ताकि कानून की रक्षा करने वाले अधिवक्ताओं को सुरक्षा मिल सके। शायराना अंदाज में सरकार पर तीखा हमला प्रदर्शन के दौरान वकील मध्यम ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शायराना अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने कहा- “लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार तुम्हारा है। इस दौर के फरियादी जाएं तो कहां जाएं, कानून तुम्हारा है, दरबार तुम्हारा है।” कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल वकील मध्यम ने सत्ता पक्ष को घेरते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है, यहाँ तक कि रामपुर का विधायक भी भाजपा का है। इसके बावजूद गुंडों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कचहरी में घुसकर वकील को गोली मार रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार रक्षकों का भक्षण न करे, क्योंकि इस काले कोट के अलावा समाज की रक्षा करने वाला दूसरा कोई नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में आशा बहुओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:काम के बढ़ते बोझ के खिलाफ दी प्रशासन को चेतावनी
    Next Article
    गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व राज्यमंत्री पर हमले में दो लोग गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल बरामद की, कार मालिक का भांजा अब भी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment