Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व राज्यमंत्री पर हमले में दो लोग गिरफ्तार:पुलिस ने पिस्टल बरामद की, कार मालिक का भांजा अब भी फरार

    3 hours ago

    1

    0

    गढ़मुक्तेश्वर के हिरणपुरा गांव में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की है। यह घटना सोमवार रात एक सगाई समारोह में जाते समय हुई थी। मदन चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वे अपनी इनोवा कार से हिरणपुरा गांव में एक परिचित के सगाई समारोह में जा रहे थे। मेरठ रोड हाईवे से उतरकर गांव में प्रवेश करते ही रास्ते में कुछ कार सवार युवक खड़े मिले। पूर्व राज्यमंत्री के अनुसार, जैसे ही उनकी कार पास पहुंची, एक युवक सड़क पर आकर खड़ा हो गया और चालक को कार रोकनी पड़ी। तभी आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। कार में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बाहर आने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवम और शुभम नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिवम से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। इस मामले में फॉर्च्यूनर कार मालिक राम किशोर का भांजा सूर्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में वकील की हत्या से वकीलों में आक्रोश:बरेली में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
    Next Article
    'Ghooskhor Pandat का नाम बदलो, वरना...'; सुप्रीम कोर्ट की मेकर्स को फटकार, कहा- समाज के एक वर्ग को बदनाम नहीं कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment