Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में यूपी-सीबीएसई परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी:574 छात्र अनुपस्थित रहे, इंग्लिश लिटरेचर का पेपर 30 छात्रों ने छोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड और सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। प्रशासनिक सतर्कता और कड़ी निगरानी के कारण परीक्षाएँ नकल विहीन रहीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 74 केंद्रों पर आयोजित की गईं। हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में कुल 10,518 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 9,944 उपस्थित हुए और 574 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में व्यावसायिक शिक्षा विषय के लिए 254 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 246 ने परीक्षा दी और 8 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 690 परीक्षार्थियों में से 647 उपस्थित हुए, जबकि 43 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। रामपुर की जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं और सचल दल भी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सभी परीक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित की गईं। दसवीं इंग्लिश लिटरेचर विषय में 3,688 विद्यार्थियों में से 3,659 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। इंग्लिश कम्युनिकेटिव में 72 में से 71 विद्यार्थी उपस्थित हुए। इंटरमीडिएट के फैशन स्टडीज विषय में पंजीकृत सभी नौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सिटी कोऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 24 घंटे में दूसरी बार गोदाम जला:6 दुकानों में रखा लाखों का सामान जला, 200 मीटर तक उठा धुआं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस खाई में गिरी:ट्रैक्टर ओवरटेक करते समय हादसा, 50 यात्री सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment