Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 2 तस्करों से 1.27 किलो अफीम बरामद, गिरफ्तार:पुलिस ने पीलीभीत बाईपास सेटेलाइट से पकड़ा, तस्करी में उपयोग बाइक भी जब्त

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली पुलिस ने 20-21 फरवरी की रात मादक पदार्थ की तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद की हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली। आरोपियों की पहचान कुंवरपाल यादव (23) निवासी ग्राम मसियाबाद, थाना मीरगंज, बरेली और अजय सैनी (34) निवासी ग्राम मेहतपुर करोड़, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीती रात डोहरा चौराहा इलाके में गश्त के दौरान बारादरी पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो संदिग्ध पीलीभीत बाईपास सेटेलाइट के पास मादक पदार्थ बेचने की योजना बना रहे हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उन्हें पकड़ा तो तलाशी के दौरान उनके पास अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी अजय सैनी ने बताया कि वह पहले बिजली का काम करता था और एक ट्रक चालक से मुलाकात के बाद अफीम तस्करी में शामिल हो गया। उसने कुंवरपाल को भी इस अपराध में शामिल किया था। वे ट्रक चालक से अफीम खरीदकर मुनाफे के लिए बेचते थे। अजय सैनी ने यह भी बताया कि वे बरामद माल को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस टीम अभी भी फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शादी से लौट रहे दंपति से टप्पेबाजी:बस में पीछा कर लाखों के गहने, नकदी चुराई; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कासगंज में घर में मिले 4 लोगों के शव:तीन दिन से बंद था मकान, सामूहिक सुसाइड की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment