Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS के 100वें वर्ष पर अयोध्या में श्रीरामार्चनम 22 को:घोष दल अयोध्या पहुंचा‌, कारसेवकपुरम में पूर्वाभ्यास किया

    1 hour ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर स्वयंसेवकों का घोष दल कल रविवार 22 फरवरी को श्रीरामार्चनम के अंतर्गत सरयू तट पर वंदन के साथ पथ संचलन प्रारम्भ करेगा। इसमें वेणु,श्रृंग और शंख की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। दिल्ली प्रांत का यह घोष दल आज शनिवार को प्रातः अयोध्या पहुंचा‌ और कारसेवकपुरम में दीर्घ पूर्वाभ्यास किया। विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में महीनों के श्रम से विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में मनोहारी घोषवादन व पथ संचलन करेंगे। वेणु (बांसुरी), श्रृंग (स्वरद, तुर्य , नागांग, गौमुख) और शंख (बिगुल) पर अलग-अलग रागों और भिन्न-भिन्न अवसरों के अनुरूप रचनाओं का वादन होगा। कुछ रचनाएं स्थिर अवस्था में तथा शेष पथ संचलन (रूट मार्च ) के साथ बजाई जाएंगी। अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होगा एक वेश, समान लय-स्वर के साथ जब सौ से अधिक स्वयंसेवक कदम से कदम‌ मिलाते हुए अयोध्या के राम पथ पर निकलेंगे तो निश्चित ही अद्भुत और दृश्य प्रस्तुत होगा। विवरण के अनुसार दिल्ली प्रांत के इस दल में वादकों की संख्या 100 है। पच्चीस स्वयंसेवकों के परिवार भी इस कार्यक्रम में रहेंगे। व्यवस्था से जुड़े कुछ कार्यकर्ता भी साथ रहेंगे। संघ परम्परा के अनुसार प्रत्येक स्वयंसेवक अपना व्यय स्वयं वहन कर रहा है। बीते दिनों आयोजन से जुड़े कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता अयोध्या आकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय से मिलकर आवश्यक अनुमति, सहमति ले चुके हैं। 22 फरवरी को 3:15 बजे से घोष वादन प्रारंभ होगा तय कार्यक्रम के अनुसार स्वयंसेवक 21 फरवरी को प्रातः अयोध्या धाम पहुंचेंगे। पुण्य सरयू के पावन तट पर विक्रमी संवत 2082 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी यानि 22 फरवरी को 3:15 बजे से घोष वादन प्रारंभ होगा। तत्पश्चात पथ संचलन के साथ वादन करते हुए स्वयंसेवक लता मंगेशकर चौक पहुंचेंगे। यहां स्वर सम्राज्ञी लता जी के साथ ही बलिदानी कारसेवकों को 3:35 से 3:55 तक रागमयी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संध्या आरती में सम्मिलित होकर प्रभु श्री रामलला का दर्शन करेंगे इसके बाद राम पथ से स्वयंसेवक 4:20 पर हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। 4:35 बजे तक घोष पर स्तुति वादन होगा। 5:15 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचकर यह दल 5:15 से 6:15 बजे तक प्रदक्षिणा और स्थिर वादन करेगा। तत्पश्चात सभी संध्या आरती में सम्मिलित होकर प्रभु श्री रामलला का दर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में घर में मिले 4 लोगों के शव:तीन दिन से बंद था मकान, सामूहिक सुसाइड की आशंका
    Next Article
    BSNL के साहब का 'शाही' प्रोटोकॉल, 50 अफसरों की ड्यूटी:प्रयागराज में अंडरवियर तक अरेंज करने का ऑर्डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment