Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में यूरिया दुरुपयोग पर छापेमारी, जांच तेज:जिला कृषि अधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों से नमूने लिए, प्रयोगशाला भेजे

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में टेक्निकल ग्रेड यूरिया के संभावित दुरुपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अनुदानित नीम लेपित यूरिया के डायवर्जन को रोकने के उद्देश्य से जिले की औद्योगिक इकाइयों पर सघन छापेमारी की गई। जिलाधिकारी रामपुर के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त उद्योग और सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने जनपद की कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें बिलासपुर स्थित यू.पी. प्लाईबुड इंडस्ट्रीज, यू.पी. डोर इंडस्ट्रीज, दीप प्लाईबुड और आर. एंड सन्स प्लाईबुड्स शामिल हैं। दनियापुर की एटॉप वुड कंपनी, रोशन बाग स्थित ए.डी. एग्रोवेट, इंडियन टोनर्स एंड डेवलपर्स लिमिटेड तथा श्री राम प्लाईबुड में भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टेक्निकल ग्रेड यूरिया के उपयोग, स्टॉक रजिस्टर और खरीद-बिक्री के दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने व्यक्तिगत रूप से कई इकाइयों में रिकॉर्ड का मिलान किया और संदिग्ध बिंदुओं पर पूछताछ भी की। इस कार्रवाई के तहत कुल तीन नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या दुरुपयोग पाया जाता है, तो संबंधित इकाइयों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया का गलत इस्तेमाल किसानों के लिए उपलब्ध अनुदानित यूरिया की आपूर्ति को प्रभावित करता है। इसलिए इस पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में भटनी गैस एजेंसी पर FIR के आदेश:जांच में स्टॉक और वितरण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
    Next Article
    गाजियाबाद में लोक व्यवस्था, जन सुरक्षा पर पहली बैठक:डीएम ने सभी विभागों को बेहतर तालमेल, सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment