Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भटनी गैस एजेंसी पर FIR के आदेश:जांच में स्टॉक और वितरण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासनिक जांच में एजेंसी में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने यह निर्देश जारी किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी और प्रशासनिक टीम ने एजेंसी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों में भारी गड़बड़ी पाई गई। एजेंसी निरीक्षण के समय स्टॉक रजिस्टर, मूविंग रजिस्टर और चालान प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे गैस आपूर्ति की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। जांच में ऑनलाइन स्टॉक और भौतिक स्टॉक के बीच बड़ा अंतर पाया गया। कई सिलेंडर रिकॉर्ड में दर्ज थे, लेकिन मौके पर उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, कुछ सिलेंडरों की संख्या वास्तविकता से भिन्न पाई गई। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को डीएसआरसी के माध्यम से 88 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी बुकिंग क्रम का पालन नहीं कर रही है और मनमाने ढंग से गैस वितरण कर रही है, जिससे उनमें असंतोष है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर दिए ही रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा दी गई थी। इस संबंध में 22 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने इन अनियमितताओं की पुष्टि की। इसके अतिरिक्त, एक वाहन से प्राप्त गैस सिलेंडरों को समय पर ऑनलाइन रिसीव नहीं किया गया था, जिससे रिपोर्टिंग में विसंगतियां उत्पन्न हुईं। बाद में अभिलेखों में हेरफेर कर स्थिति छिपाने का प्रयास भी सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के रेडहा मंदिर में धूमधाम से मना श्रीहनुमान जन्मोत्सव:पूर्वजों की परंपरा का निर्वहन कर रहा है मोदी परिवार, लगा भंडारा
    Next Article
    रामपुर में यूरिया दुरुपयोग पर छापेमारी, जांच तेज:जिला कृषि अधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों से नमूने लिए, प्रयोगशाला भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment