Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामादेवी फ्लाईओवर पर आधी रात डीसीएम पलटा:चक्का जाम होने से बेकाबू होकर दूसरी लेन में पहुंचा, कई वाहन टकराने से बचे

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में नौबस्ता-रामादेवी फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार डीसीएम का अगला चक्का अचानक जाम हो गया। बेकाबू हुआ डीसीएम सुरक्षा रेलिंग तोड़कर पलट गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। इस हादसे में सामने से आ रहे कई वाहन डीसीएम से टकराने से बाल-बाल बचे। यह घटना कुछ ही सेकंड में बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। डीसीएम चालक ने बताया कि वह कानपुर देहात से लखनऊ भाड़ा लेकर जा रहा था। रामादेवी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही डीसीएम का अगला टायर अचानक जाम हो गया। तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद नौबस्ता की ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे फ्लाईओवर पर यातायात रुक गया। सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए डीसीएम को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य किया। इस दौरान नौबस्ता की तरफ से रामादेवी आ रहे शमशाद और नावेद ने बताया कि घटना के समय वे डीसीएम से करीब 200 मीटर दूर थे। डीसीएम के अचानक पलटने पर उन्होंने अपनी कार को तुरंत नियंत्रित कर लिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत अस्पताल में छात्रा कशिश की हत्या का मामला:चार्जशीट के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार; चश्मदीद समेत कर्मचारियों के बयान दर्ज
    Next Article
    ललितपुर के कंपनी बाग में दो पक्षों में मारपीट:विवाद के बाद जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो सामने आने पर पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment